नमस्कार दोस्तों!!!
 आप सभी के पास आधार कार्ड तो होगा ही! आधार कार्ड आने के बाद कई सरकारी काम बहुत सरल को चुके हैं! ऐसे में मोबाइल sim लेना बेहद आसान हो चुका है! पहले मोबाइल sim लेने के लिए परिचय पत्र, फोटो पासपोर्ट साइज फोटो एवं अनेक डॉक्यूमेंट की जरूरत होती थी, जो कि ज्यादा सिक्योर  नहीं था! 
 ऐसे में आपकी दिए गए डॉक्यूमेंट Documents से कोई गलत इस्तेमाल कर  सकता था, परंतु आधार कार्ड आने के बाद आपके फिंगरप्रिंट लगने के बाद ही sim ली जा सकती है!
पहले  sim को लेने के लिए 4 से 5 दिन का समय लगता था, परंतु अब आधार कार्ड आने के बाद तुरंत ही सिम मिल जाती है!
 आधार कार्ड से मोबाइल नंबर कैसे ले ये सारी  जानकारी नीचे दी हुई हैं!


1. कहा से लेनी होगी सिम 

Sim लेने के लिए आपको अपने आधार कार्ड के साथ सर्विस प्रोवाइडर स्टोर मैं जाना होगा!
वहां से आप किसी भी सर्विस प्रोवाइडर की सिम को अपने आधार कार्ड से ले सकते हैं! यह बात का विशेष ध्यान रखें की आप अपना ही  आधार कार्ड साथ ले जावे!

2.  कौन ले सकता है सिम 

 किसी भी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी की sim लेने के लिए  कम से कम 16 वर्ष की आयु होना अनिवार्य है! साथ ही  आपके पास अपना आधार कार्ड भी होना चाहिए!
 

3. किस डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लेने के लिए आपके पास केवल आधार कार्ड होना चाहिए! आधार कार्ड आने के बाद सिम लेने की प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है, जिससे आप कुछ ही मिनट मैं अपनी अपनी नई सिम ले सकते है!

आपके पास एक अल्टरनेट एम नंबर वी होना चाहिए
DOCUMENTS = AADHAAR CARD ONLY

4. क्या है सारी  प्रक्रिया 

किसी भी सर्विस सेंटर मैं जाकर आप किसी भी कंपनी की सिम ले सकते हैं! इसके लिए आपके आधार कार्ड का होना अनिवार्य है!
 आधार कार्ड को वेरीफाई करने के लिए आपकी फिंगरप्रिंट या आपकी फोटो ली जाती है!

5. दूसरे राज्य की सिम लेने की प्रक्रिया

यदि आप का मूल निवास किसी और राज्य का है, और आप अन्य राज्य में स्थित है, एवं वहां एक नई सिम लेना चाहते हैं! (उदाहरण आप उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं और अभी मध्य प्रदेश में स्थित हैं, एवं वहां एक सिम लेना चाहते हैं!)
इसकी प्रक्रिया मैं आपको भी आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ेगी! साथ ही फिंगरप्रिंट या लाइव फोटो देना पड़ेगा! इसके साथ आपको अपना  वर्तमान पता एवं आपकी जानकारी में यदि कोई उसी राज्य के मूल निवासी है, तो उनकी डिटेल एवं मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है!

Post a Comment

और नया पुराने