5G In India - जल्द आ रहा है, जाने सब
भारत के इंटरनेट यूजर को 5G का बेसब्री से इंतजार है! आखिर क्यों ना हो 4G
आने के बाद जो इंटरनेट की दुनिया बदली है! 5G, 4जी और LTE मोबाइल नेटवर्क
का एक अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें तेज गति और पिछले नेटवर्क की तुलना में
व्यापक में रेंज है! 5G एक नए प्रकार के नेटवर्क है, जिसे वस्तुओं मशीनों और
उपकरण सहित सहित लगभग सभी चीजों को एक साथ जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया
है! इसे अगली पीढ़ी के उपयोगकर्ता अनुभवों को सक्षम करने, नई तैनाती के
मॉडल को सशक्त बनाने और नई सेवाएं देने के लिए एक विस्तारित क्षमता के साथ
डिजाइन किया गया है।
5G आने के बाद यह इंटरनेट की दुनिया और एडवांस हो
जाएगी! क्योंकि 5G की गति बहुत तेज होगी एवं इसकी ब्राउजिंग क्षमता लगभग 10
जीबी पर सेकंड की होने का अनुमान लगाया जा रहा है! जबकि 4G की ब्राउज़िंग
क्षमता लगभग 100 एमबी पर सेकंड है! 5G की छमता 4G से 100 गुना है! 5G मौजूद
सभी जनरेशन मैं से सबसे तेज होगा और कई डिवाइस को एक साथ हैंडल करने की
क्षमता 4G से अधिक रहेगी! कई विकसित देश में 5जी की सेवा उपलब्ध है, जैसे:-
साउथ कोरिया यूके अमेरिका चाइना आदि! भारत में रिलायंस इंडस्ट्री की जिओ
टेलीकॉम कंपनी इस पर बहुत तेजी से काम कर रही है!5G का मतलब फिफ्थ जनरेशन होता है जैसे कि आपको पता है अभी भारत में 4G, 3G, 2G एवं 1G की सेवाएं उपलब्ध है!
फर्स्ट जनरेशन 1g
●अविष्कार - 1980
● सुविधाएं - वायरलेस टेलीफोन टेक्नोलॉजी (मोबाइल कम्युनिकेशन)
सेकंड जनरेशन 2G
●अविष्कार 1991
● सुविधाएं - एस एम एस(MMS) सर्विस, प्लेन टेस्ट मैसेज, डाटा सर्विस फॉर मोबाइल
थर्ड जनरेशन 3G
●अविष्कार - 2001
●सुविधाएं - वायरलेस वॉइस टेलीफोन (Wireless voice telephone)
मोबाइल इंटरनेट एक्सेस फिक्स्ड, (mobile internet acess fixed)
वॉयरलैस इंटरनेट एक्सेस, (wireless internet acess )
वीडियो कॉल, (video call)
मोबाइल टीवी टेक्नोलॉजी (mobile t.v. technology)
फोर्थ जनरेशन 4G
●अविष्कार - 2010 में हुआ
●सुविधाएं - वॉइस वीडियो, ( voice call )
हाई स्पीड वायरलेस इंटरनेट आधार ( high speed internet base )
ब्रॉडबैंड सर्विस ( Broadband service )
अन्य सारी 4G सेवाएं ( All other 3G services )
फिफ्थ जनरेशन 5g
●अविष्कार - 2017
●सुविधाएं - 10GB पर सेकंड तक डाटा रेट, (upto 10GBps data rate )
1 मिली सेकंड लेटर एनसी latency, (1mili second letter nc latency,)
99.99% एबिलिटी (ability)
हंड्रेड परसेंट कवरेज (Hundred percent coverage )
अन्य सॉरी 4G की सुविधाएं उपलब्ध
● खास बातें - ब्रैंडविथ को बढ़ाने के लिए यूजर की डिमांड बढ़ रही है जिसके लिए तकनीकी को पहले से ज्यादा डाटा की आवश्यकता पड़ती है! जैसे हाई क्वालिटी वीडियो स्ट्रीमिंग, विजुअल रियल्टी सॉफ्टवेयर इस मांग का एक हिस्सा है! टेलीकॉम कंपनी 5G का प्रयोग उच्च गति, कम विलंबता के आधार पर अपने ग्राहक को एक बेहतर मूल्य की सेवा देना चाहती है!
5G In India, 5G भारत में
5G नेटवर्क की खास बात यह है कि वर्तमान में 4G नेटवर्क के मुकाबले यह 10 गुना ज्यादा स्पीड से डाटा ट्रांसफर कर सकता है! 4G आने से पहले 1GB डाटा की कीमत भारत में 300 से ₹400 हुआ करती थी, परंतु 4G आने के बाद यह कीमत मात्र 12 से 14 रुपए हो चुकी है! ऐसा ही कुछ बदलाव भारत में 5G आने के बाद देखने को मिल सकता है! भारत में 5G सेवा अभी उपलब्ध नहीं है, परंतु 5G मोबाइल फोन मार्केट में उपलब्ध हो चुके हैं एवं भारत में 5जी लाने पर कार्य तेजी के साथ हो रहा है!
कुछ टेलीकॉम कंपनी इस पर कार्य कर
रही है! 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी टेलीकम्युनिकेशन ऑफ इंडिया के द्वारा
मार्च 2020 को तय किया गया था परंतु कोविड-19 के परिणाम स्वरूप यह नीलामी
को आगे बढ़ाना पड़ा इस नीलामी की बेस प्राइस 492 करोड़ रुपए है जोकि
टेलीकम्युनिकेशन ऑफ इंडिया के द्वारा तय की गई थी! इसकी कीमत को लेकर
वोडाफोन आइडिया और एयरटेल कंपनी ने एतराज जताया था! उनके अनुसार प्राइस
बहुत अधिक है, लेकिन जिओ टेलीकॉम कंपनी द्वारा किसी भी प्रकार का एतराज या
सहमति देखने को नहीं मिली है! संभवत: 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी इस वर्ष
2020 के अंत तक हो जाएगी! जिओ एयरटेल और वोडाफोन आइडिया 5G फील्ड ट्रायल के
लिए अप्लाई कर चुके हैं पर अभी तक किसी भी ऑपरेटर को परमिशन नहीं दी है!
जिओ ने 5G ट्रायल के लिए पांच एप्लीकेशन को फाइल किया था!
भारतीय टेलीकॉम
कंपनी द्वारा 5G के क्षेत्र में किए गए कार्य की जानकारी नीचे दी हुई है!
■ रिलायंस जिओ
रिलायंस इंडस्ट्री कि जियो टेलीकॉम कंपनी जो कि कुछ ही दिन पहले 250 मिलियन डॉलर के साथ भारत की सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है! वह 5G के क्षेत्र में तेजी से कार्य में लगी हुई है! जिओ टेलीकॉम कंपनी का सिस्टम वोडाफोन आइडिया एयरटेल की तुलना में पहले से ही अपग्रेडेड है, क्योंकि जिओ टेलीकॉम कंपनी का सारा सिस्टम 4G में वर्क करता है वही दूसरी भारतीय टेलीकॉम कंपनी का सिस्टम 2G 3G 4G में कार्य करता है! जिओ टेलीकॉम कंपनी के स्ट्रेजी हेड अंशुमान ठाकुर ने सितंबर 2019 मैं एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा Jio 5G के लिए तैयार है और इसमें नेटवर्क और बैकहॉल की आवश्यकता है, केवल स्पेक्ट्रम और उपकरण में निवेश करने की आवश्यकता है! जिओ भारत में 4G लाने में सैमसंग कंपनी के साथ टाईअप किया था, परंतु 5G लाने के लिए जिओ आत्मनिर्भर है! वह 5G का सारा कार्य एवं परीक्षण अपने बनाए गए सिस्टम मैं ही करेगा जो की पूरी तरह मेड इन इंडिया ( MADE IN INDIA) होगा!
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) से अपने इन-हाउस विकसित 5G उत्पादों की लैब टेस्टिंग करने की अनुमति मांगी है। जिओ ने खुद अपना ही 5G टेक्नोलॉजी वाला हार्डवेयर बनाया है जो की पूरी तरह मेड इन इंडिया हो सकता है यदि एक बार जिओ का 5G ट्रायल पूरी तरह से सक्सेसफुल हो जाता है!
■एयरटेल
Airtel ने कहा है कि वह अपने परीक्षणों पर Huawei, ZTE, Ericsson और Nokia के साथ काम करेगी। भारती एयरटेल लिमिटेड कंपनी 1035 करोड़ की नुकसान के साथ चल रही है./ इस परिस्थिति में 5G लाना एयरटेल के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य होगा!
■ वोडाफोन आइडिया
वोडाफोन आइडिया huawei, ZTE, Ericsson and Nokia के साथ अपनी परीक्षण संचालित करेगा! Huawei, जो पहले से ही 5G AL टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहा है उससे वोडाफोन कंपनी अपने 4G नेटवर्क को बूस्ट करता है वोडाफोन अभी 4G नेटवर्क को बूस्ट करने मैं लगा हुआ है 5G में अभी उसने कार्य शुरू नहीं किया है! साथ ही वोडाफोन आइडिया कंपनी अभी 6439 करोड़ के नुकसान में चल रही है!
5G भारत में किस स्पेक्ट्रम का उपयोग करेगा?
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) ने यह निर्देश जारी किए हैं, कि 5G सेवाएं के लिए स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराया जाए, जो 3300 से 3400 मेगाहर्ट्ज और 3425 से 3600 मेगाहर्ट्ज बैंड रहे! 5जी की स्पेक्ट्रम नीलामी टेलीकम्युनिकेशन ऑफ इंडिया के द्वारा मार्च 2020 को तय किया गया था! परंतु कोविड-19 के परिणाम स्वरूप यह स्पेक्ट्रम नीलामी को आगे बढ़ाना पड़ा, इस नीलामी की बेस प्राइस 492 करोड़ रुपए है, जो कि टेलीकम्युनिकेशन ऑफ इंडिया के द्वारा तय की गई थी!
भारत में 5G सेवाएं कब उपलब्ध होंगी!
5G नेटवर्क संभवत इंडिया में ( 5G In India ) 2020 के अंत या फिर 2021 के शुरुआत में ही आ जाएगा. लेकिन इसकी अभी ज्यादा संभावना नहीं है! यह 2021 के मध्य से पूर्व आने का अनुमान किया जा रहा है!
आप क्या सोचते हैं कि 5G इंडिया में सबसे पहले कौन सी टेलीकॉम कंपनी लाएगी और कब तक आ जाएगी कमेंट कर कर बताइए!
धन्यवाद!!!

एक टिप्पणी भेजें